*थाना पनकी प्रकरण-*
आज दिनांक 15/11/2025 को सोशल मीडिया के ज़रिए एक व्यक्ति द्वारा अजगर को चाकू से काटने की सूचना मिली, इस सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर उपस्थित आकर संबंधित व्यक्ति के बारे पूछताछ की तो पता चला व्यक्ति का नाम बृजेश पुत्र मूलचन्द्र नि० पनका बहादुर नगर थाना पनकी जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 40 वर्ष है ।
आरोपी बृजेश उपरोक्त की तलाश उसके के घर पर की गई तो वह घर पर मौजूद नहीं मिला है। आरोपी बृजेश की तलाश जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
