उद्योग व्यापार मंडल की होने वाले त्रे वर्षिक चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी के साथ बैठक

 

 

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के होने वाले त्रे वर्षिक चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी रामेश्वर गुप्ता लाला भैया व उनके सभी सहयोगियों ने आज एक बैठक होटल हवेली रेस्टोरेंट फजलगंज में की जिसमें की चुनाव अधिकारी ने बताया कि आगामी होने वाले चुनाव दो चरणों में होंगे उत्तर और दक्षिण जिसमें प्रथम चरण में उत्तर के चुनाव 27 दिसंबर 2025 को गुजरात भवन नयागंज में होंगे तथा दक्षिण के चुनाव 11 जनवरी 2026 को अग्रसेन भवन किदवई नगर में संपन्न कराए जाएंगे आज उत्तर और दक्षिण के सदस्यता प्रमुख सुशील गुप्ता व दक्षिण के सदस्यता प्रमुख अशोक अग्रवाल जी को चुनाव अधिकारियों ने निर्देश दिया कि 15 दिसंबर तक सदस्यता अभियान को पूर्ण कर ले जिसमें आगे की चुनावी पूर्ण प्रक्रिया 15 दिन बाद घोषित की जाएगी 15 दिसंबर तक सदस्य बनाए जाएंगे उनही सदस्यों के आधार पर चुनाव होंगे चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव पारदर्शिका का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा और निष्पक्ष रूप से चुनाव संपन्न कराए जाएंगे

इसी क्रम में आज सदस्यता अभियान के तहत सरोजिनी नगर व्यापार मंडल का गठन हुआ जिसके अध्यक्ष मुकेश भाटिया ने अपने 100सदस्यों की एक सूची जिला अध्यक्ष व महामंत्री कोसोपी जिस जिला अध्यक्ष व महामंत्री ने मुकेश भाटिया का स्वागत कर परिवार में शामिल होने पर उनको शुभकामनाएं वह बधाई दी मुकेश भाटिया ने बताया कि उनकी टीम में अंकित सिंह महामंत्री वह राजू चावला को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है आज के इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामेश्वर गुप्ता लाला भैया,सी पी सोमानी, देवी प्रसाद खन्ना, सरताज अहमद प्रदीप पांडे चुनाव अधिकारी वी सदस्यता प्रमुख सुशील गुप्ता अशोक अग्रवाल,राकेश सिंह प्रदेश मंत्री,जिला अध्यक्ष सुनील बजाज महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता अमरजीत सिंह उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *