150 दिव्यांग बच्चों को बसों में बिठाकर कारगिल पार्क का किया भ्रमण
कानपुर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कानपुर नगर सुरजीत कुमार सिंह के निर्देश में आज दिनांक 15 नवंबर 25 को घाटमपुर ब्लॉक बिल्हौर ब्लॉक सरसौल ब्लॉक के लगभग 150 दिव्यांग बच्चों को बसों में बिठाकर कारगिल पार्क घूमने ले गए बच्चों को घूमने का मूल उद्देश्य था कि उनके अंदर उत्साह पैदा हो और समाज में एक अच्छा संदेश जाए कि दिव्यांग बच्चों किसी से काम नहीं हैं बच्चों के साथ स्पेशल एजुकेटर केयरटेकर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा डिंपल रानी जिला सामान्य सामुदायिक अनिरुद्ध सिंह जिला समन्वयक निर्माण प्रवीण पांडे एस आर सी डॉक्टर अलका गुप्ता आनंद प्रमोद प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
