कानपुर में एक बुजुर्ग भू-माफियाओं से लगातार परेशान हैं पीड़ित को लगातार धमकियां मिल रही है बिठूर पुलिस से शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है इस मामले में पीड़ित मेवालाल ने मीडिया के सामने आकर न्याय की गुहार लगायी है पीड़ित मेवालाल ने बताया कि सिंहपुर कछार में उनका 74 वर्ग गज मे एक प्लाट है। कब्जे की नियत से प्लाट में लगे लोहे के गेट को दबंग प्रधान श्रीकान्त त्रिपाठी व उनके लोग गवन्डर सीताराम कालोरी उनके पुत्र अशर्फी व छोटू ने तोड़ दिया और अब लगातार धमकियां दे रहे हैं कि प्लाट को खाली कर दो और अगर कोई निमार्ण कराओगे तो जान से हाथ धो बैठोगे।इस संबंध में बिठूर पुलिस से शिकायत करी कोई सुनवाई नही हुयी तो पुलिस कमिश्नर कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करी है जिहको संज्ञान में लेकर जांच कर कार्यवाही करने को कहा है । पीड़ित मेवालाल ने कहा कि इन सभी पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
मेवालाल
