कानपुर पनकी में क्रूरता की हद पार: अजगर को काटने वाला युवक चिह्नित, वन विभाग व पुलिस की कड़ी कार्रवाई शुरू

 

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के पनका गांव में एक युवक द्वारा अजगर को बेरहमी से काटने का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आते ही पुलिस और वन विभाग हरकत में आ गए हैं। वीडियो में युवक सड़क के बीचों-बीच अजगर को पैरों तले दबाकर चाकू से काटते हुए दिख रहा है। आरोपी की पहचान ब्रजेश के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी अजगर को पास की नदी से पकड़कर लाया था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी रोष है, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।अजगर भारत के Wildlife Protection Act, 1972 की Schedule-I प्रजाति में शामिल है। ऐसे किसी भी वन्यजीव को पकड़ना, मारना या हानि पहुँचाना गंभीर दंडनीय अपराध है। इस अपराध में 3 से 7 साल तक की सजा, भारी जुर्माना और जेल दोनों का प्रावधान है।वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं पर रोक के लिए उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आरोपी पर सख्त कार्रवाई हो।जानवरों पर अत्याचार कानूनन अपराध है। वन्यजीवों की रक्षा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *