एंकर – स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने के लिए पुनर्नवा फाउंडेशन ने आज “हम हैं स्वदेशी” संकल्प अभियान की शुरुआत की। बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने दीप प्रज्वलित कर इस अभियान का शुभारंभ किया।

 

वीओ – कानपुर में हुए इस कार्यक्रम में फाउंडेशन की संस्थापक मनीषा बाजपेई ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के आत्मनिर्भर भारत के विज़न से प्रेरित होकर यह अभियान शुरू किया गया है।

लोग QR कोड, मिस्ड कॉल और लिंक के ज़रिए “हम हैं स्वदेशी” का संकल्प ले सकेंगे।

अभियान की शुरुआत में ही अयोध्या से लेकर मुरादाबाद, झांसी, शाहजहांपुर, बागपत और कई जिलों के लोग ‘स्वदेशी ब्रांड एम्बेसडर’ बनकर जुड़ चुके हैं।

इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 311 और अखिल भारतवर्षीय महेश्वरी महिला संगठन ने भी इसमें भागीदारी की घोषणा की है।

साथ ही मनीषा बाजपेई ने बताया हमारा लक्ष्य है कि स्वदेशी को घर-घर तक पहुँचाया जाए। हर नागरिक इस अभियान से जुड़कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे। QR कोड और मिस्ड कॉल के माध्यम से लोग आसानी से संकल्प ले सकते हैं।

 

बाइट (मनीषा बाजपेई – संस्थापक, पुनर्नवा फाउंडेशन)

 

वीओ – इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और पद्मश्री सुनील जोगी व अन्य प्रख्यात हस्तियों ने वीडियो संदेश भेजकर अभियान का समर्थन किया।मुख्य अतिथि प्रकाश पाल ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता ही देश को आत्मनिर्भर बनाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *