जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वधान में मेगामाल में दिया गया रक्षात्मक ड्राइविंग और अग्नि सुरक्षा पर प्रशिक्षण

 

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वधान में मॉल रोड नरोना चोराहे के पास मेगामाल में रक्षात्मक ड्राइविंग और अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण मॉक ड्रिल की गई

लखन शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन ने बताया कि सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग मॉक ड्रिल के माध्यम से करते रहना चाहिए जिससे उपकरणों की क्रियाशीलता पता चलती है लखन शुक्ल ने बताया किसी घटना के तीन कारण लापरवाही अज्ञानता जल्दबाजी है। शुक्ला ने बताया आग ऑक्सीजन ईंधन तथा उचित ताप के मिलने पर ही लगती है। इन तीन तत्व में किसी एक को कम या हटा दे तो आग पर काबू पाया जा सकता है।श्री शुक्ला ने कृतिम स्ट्रेचर बनाने की विधि घयालो की लोडिंग अनलोडिंग तारिके बताय प्रतिभागियो को फायर बीटर का उपायोग वेक्लपिक फायर बीटर बनाना इत्यादि की जानकारी दी जिससे जन और धन की सुरक्षा की जा सके इस अवसर पर हेडेंट सिस्टम चलाया जाना, फायर मॉनिटर, फोम मॉनिटर, होजरील सिस्टम की ऑपरेटिंग का अभ्यास अग्निशामक यंत्र ABC, Co2 ,AFFF फ़ॉर्म का उपयोग किस आग में किस तरह क्या जाना है का प्रेजेंटेशन किया गया

श्री शुक्ला ने सुरक्षित ड्राइविंग के साथ सुरक्षित यात्रा पर चर्चा की

ट्रैफ़िक नियमो का पालन करके हम अपना और अपनो का आगमन सुरक्षित कर सकते हैं

इस अवसर पर मेगामाल के सुरक्षा अधिकारी मेजर अख्तर अली, अग्नि सुरक्षा अधिकारी ब्रज राज सिंह , प्रदीप (पी.आर.ओ.) श्याम सुंदर, फ़ेजी, कृष्ण कश्यप कर्मचारी सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *