विकलांग एसोसिएशन का सामुहिक विवाह पंजीकरण शिविर सम्पन्न

 

14 फरवरी को आयोजित होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम

 

 

 

कानपुर। विकलांग एसोसिएशन द्वारा शास्त्री नगर बड़ा सेन्ट्रल पार्क बगिया गेट नम्बर 4 में दिव्यांग व्यक्तियों का सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण शिविर का आयोजित किया गया। पंजिकरण शिविर में 14 दिव्यांगों ने अपना पंजीकरण कराया।

इनके रिश्ते तय होने पर 14 फरवरी को दिव्यांग व्यक्तियों के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल किया जाएगा।विकलांग एसोसिएशन प्रति दिन दिव्यांग व्यक्तियों का सामूहिक विवाह पंजीकरण शिविर शास्त्री नगर बड़ा सेन्ट्रल पार्क बगिया गेट नम्बर 4 कानपुर नगर में आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक दिव्यांगजन सामूहिक विवाह के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि जो दिव्यांगजन सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण कराना चाहते हैं वो शास्त्री नगर बड़ा सेन्ट्रल पार्क बगिया गेट नम्बर चार कानपुर नगर में आकर पंजीकरण करवा सकते हैं।आज के विवाह पंजीकरण शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा,राहुल कुमार,अल्पना कुमारी,अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, गौरव कुमार,रंजीत सिंह, जौहर अली, गोमती वर्मा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *