न्यायालय के वारंटी अभियुक्तों के अभियान में जीआरपी की पैनी निगह
शातिर को घर के पास से दबोचा
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन में हो रही चोरी , छेनैती अपराध व अपराधियों की रोकथाम के लिए कानपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा के लगातार मॉनिटरिंग व निर्देशन के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक कानपुर दुष्यंत कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में रेल में हो रही चोरी छेनैती की घटनाओं की रोकथाम व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए लगातार हो रही भ्रमण , चेकिंग अभियान के अंतर्गत शातिर व उपद्री तत्वों पर विधिक करवाई कर स्टेशन की सुरक्षा के दृष्टि से क्रमानुसार मॉनिटरिंग की जा रही है इसके चलते वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चलाए जा रहे वारंटी अभियुक्त अभियान में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में 17 नवंबर 2025 को थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल सिविल जज सीनियर डिवीजन 5 कानपुर नगर में प्राप्त एनबीडब्लू के एक वारंटी अभियुक्त चंदन सिंह पुत्र रणविजय सिंह निवासी पूर्व शरीरा थाना पश्चिम शरीरा जिला कौशांबी उम्र लगभग 35 वर्ष को रात 1:14 के लगभग अभियुक्त चंदन सिंह के लिए लगातार कुछ दिनों से उनके घर के आसपास पूछताछ और दबिश दी जा रही थी लेकिन चंदन सिंह हाथ नहीं आ रहा था सूत्रों से मिली खबर प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह का मूकबीर तंत्र भी सक्रिय होने के कारण अचानक रात में सूचना मिली कि अभियुक्त अपने घर में ही रह रहा है तत्काल प्रभारी निरीक्षक ने एक टीम का गठन किया और कौशांबी में एनबीडब्ल्यू के अभियुक्त को पकड़ने के लिए रवाना किया रात में ही लगभग 1:15 बजे के लगभग चंदन सिंह को उनके घर के पास पुलिस बल ने दबोचा और आवश्यक बल प्रयोग कर उसे गिरफ्तार करके थाना जीआरपी लाए और कार्यवाही कर उसे न्यायालय में हाजिर किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम :
ओम नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कानपुर सेंट्रल , उप निरीक्षक विनोद यादव , उप निरीक्षक शिव बाबू यादव , उप निरीक्षक आशीष कुमार बौद्ध , हेड कांस्टेबल शिव सिंह , हेड कांस्टेबल हरपाल यादव , हेड कांस्टेबल अभय प्रताप सिंह , हेड कांस्टेबल विशाल सिंह , हेड कांस्टेबल अमित कुमार सिंह , कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह , कांस्टेबल शिवेंद्र कुमार , कांस्टेबल राहुल मिश्रा , थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ।
