आज सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित *एकता यात्रा* *सरदार पटेल जी को समर्पित* गोविंद नगर विधानसभा,कानपुर की यात्रा प्रातः 9:00 बजे से- रामलला विद्यालय रावतपुर से प्रारंभ होकर- रावतपुर बाजार -नमक फैक्ट्री चौराहा (पटेल चौक)- डबल पुलिया-शास्त्री नगर छैया चौराहा- शास्त्री नगर पुलिस चौकी -ज्ञान निकेतन स्कूल- लक्ष्मी अतिथि गृह से लेबर कॉलोनी के अंदर से-राहुल स्वीट होकर- विजयनगर गंदा नाला चौराहा से पहले,फल मंडी में सभा के रूप में परिवर्तित हो गयी पदयात्रा के दौरान जनसमूह का उत्साह, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा ‘लौहपुरुष’ के विचारों के प्रति आदर भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

विधायक जी ने बताया कि मुख्य अतिथि- *मा.डॉ महेंद्र सिंह जी(MLC) विधायक,पूर्व मंत्री उ.प्र.सरकार एवं पूर्व असम प्रदेश प्रभारी एवं वर्तमान में मध्य प्रदेश प्रभारी, वरिष्ठ नेता बीजेपी* रहें

इस अवसर पर आयोजित जनसभा में कहा कि सरदार साहब के आदर्शों, राष्ट्रभक्ति, संगठन शक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संदेश को प्रस्तुत किया। सरदार पटेल की एकता, अखंडता और राष्ट्रनिर्माण की भावना को समर्पित यह यूनिटी मार्च हर नागरिक के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने और सरदार पटेल के योगदान को स्मरण करने का अवसर है।

विधायक जी ने बताया कि भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता रामलला स्कूल में एकत्र होकर उत्साह से झूम उठे। विधायक सुरेंद्र मैथानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें,भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाते हुए जश्न का माहौल बना दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ जय श्रीराम के उद्घोष से पूरी पदयात्रा गूंज उठी।

मौके पर प्रमुख विधायक सुरेंद्र मैथानी, जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित,सुनील बजाज,दीपू पांडे, दीपक सिंह,सत्येंद्र पांडे,मंडलअध्यक्ष दीपक शुक्ला,सुमित पावा,विजय पटेल,देवेंद्र द्विवेदी,अवधेश सोनकर,पार्षद घनश्याम गुप्ता,नीरज गुप्ता,नीरज कुरील,नीरज रक्सेल,कविता वीरेंद्र चौहान,आरती त्रिपाठी,किरन तिवारी,शीलू त्रिपाठी,अवधेश सोनकर,प्रेमसिंह,आदि उपस्थित रहे।

17/11/2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *