कानपुर

 

दिल्ली बम ब्लास्ट के पर शातिर आरोपियों के तार कानपुर से जुड़े होने के चलते कानपुर कमिश्नर रघुवीर लाल के सख्त निर्देश पर कानपुर नगर पुलिस शहर में अलर्ट

 

दिल्ली बम ब्लास्ट में मारे गए आतंकी उमर के साथी डॉ. आरिफ की गिरफ्तारी के बाद कार्डियोलॉजी कानपुर ने सैलरी पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही कार्डियोलॉजी के डॉयरेक्टर डॉ. राकेश वर्मा ने उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय (DGME) को पत्र लिख उसके आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने की जानकारी देते हुए बर्खास्तगी की कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया जिसमें कहा गया कि डॉक्टर जैसे महत्वपूर्ण पेशे में रहते हुए डॉ. आरिफ आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर उनके इस कृत्य ने पेशे से जुड़े लोगों की छवि धूमिल करने का काम किया है। जिसके बाद संस्थान की ओर से करीब 1.50 लाख रुपए प्रतिमाह मिलने वाले वेतनमान पर रोक लगा दी गई है।दिल्ली बम ब्लास्ट में सहगिर्द की तरह डॉ आरिफ जो कि अशोक नगर स्थित फातिमा स्कूल के बगल में एक अपार्टमेंट में किराए पर रहता था। दिल्ली ब्लास्ट के बाद उमर और डॉ शाहीन से कनेक्शन मिलने के बाद एटीएस ने बीते बुधवार शाम को आरिफ को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया।उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में चर्चित अस्पताल में डॉक्टरी पेशे के साथ आतंकी गतिविधियों में शामिल होने पर कार्डियोलॉजी अस्पताल प्रबंधन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। डायरेक्टर राकेश वर्मा ने बताया कि डॉ. आरिफ की तकरीबन 1.50 लाख रुपए प्रतिमाह सैलरी थी। डॉ आरिफ की सैलरी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही DGME को पत्र लिख कर उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी देने के साथ ही बर्खास्तगी की कार्रवाई के लिए भी कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *