
आज 17 नवंबर
*एस आई आर अभियान को लेकर भाजपा ने वार रूम की स्थापना की।*
आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय नवीन मार्केट में गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कार्यालय में वार रूम का उदघाटन किया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने वार रूम की टीम को संबोधित करते हुए कहा कि एस आई आर अभियान पर हम सबको पूरी मुस्तैदी से नजर रखनी है।कानपुर उत्तर जिले के किसी भी बूथ का बी एल ए 2 आप से किसी भी सहायता के लिए कॉल करता है तो उसकी सूचना को तुरंत रजिस्टर में दर्ज कर के मुझे तत्काल सूचित करे। आप सभी वार रूम के योद्धा कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई है ,आप प्रतिदिन प्रत्येक मंडल से प्रत्येक वार्ड से और प्रत्येक बूथ के बी एल ए 2 से संपर्क में रह कर एस आई आर अभियान पर सजगता से नजर रखेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि वार योद्धाओं के मोबाइल नंबर प्रत्येक मंडल वार्ड और बूथ तक उपलब्ध करा दिए गए है। और वार योद्धा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वार रूम में उपलब्ध रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आकाश शुक्ला,सतेंद्र नाथ पांडेय,रोहित साहू,प्रशांत त्रिपाठी,सुनीता गौड़,विधि राजपाल रामकुमार सिंह, प्रभाकर अवस्थी,पूनम कंवर,अधिराज सिंह चंदेल,आदि उपस्थित रहे।
