आज दिनांक 18/11/2025 को समय करीब 4 बजे थाना *अरौल क्षेत्रान्तर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे* पर किलोमीटर 216 के पास आगरा से लखनऊ जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में लगभग *20 यात्री घायल* हुए हैं तथा *3 यात्रियों की मृत्यु* हो गयी है । जिस संबंध में –

घटना की जानकारी मिलते ही

 

*पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) महोदय श्री दिनेश त्रिपाठी हैलट हॉस्पिटल पहुँचे*, जहाँ उन्होंने घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की |

 

सभी घायलों के समुचित और त्वरित उपचार हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *