कानपुर में मंगलवार सुबह बिल्हौर के अरौल थानाक्षेत्र अंतर्गत एक स्लीपर बस पलट गई।हादसे में एक बच्चे समेत 3 यात्रियों की मौत हो गई। 24 से ज्यादा लोग घायल हैं। कुल 45 यात्रियों को लेकर बस दिल्ली से बिहार जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 4 चार बजे स्लीपर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बेकाबू हो गई। तेज रफ्तार बस पहले डिवाइडर पर चढ़ी। फिर पलट गई। बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।

घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में गोरखपुर, अयोध्या और बस्ती समेत यूपी के 5 यात्रियों के अलावा बिहार के 15 और दिल्ली-हरियाणा के 4-4 यात्री शामिल हैं। हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने रेस्क्यू के बाद बस को क्रेन की मदद से साइड करवाया।घटना की जानकारी मिलते ही SDM डॉ. संजीव दीक्षित, एसीपी मंजय सिंह और इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज पुलिस बल के साथ बिल्हौर सीएचसी पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों से बात की और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन से सड़क किनारे हटवा दिया गया है। मामले की जांच जारी है। हादसे के बाद चालक और क्लीनर मौके से भाग गए। अरौल इंस्पेक्टर जनार्दन यादव ने कहा- घायलों को हैलट अस्पताल पहुंचाया गया। बस में यूपी, बिहार, दिल्ली और हरियाणा के यात्री थे।बस में चीख-पुकार मच गई। हाईवे पर 100 मीटर तक बस शीशे टूटकर बिखर गए। यात्रियों का सामान फैल गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। अफरा-तफरी के बीच रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कई यात्रियों को शीशे तोड़कर और सीटें काटकर निकाला गया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल सीएचसी ले जाया गया। वहीं, 15 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *