पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते रेलवे लाइनों में भी दिक्कतें आने लगे हैं आज रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के अफसरों और कर्मचारियों ने रेल पटरीओ की व्यापक रूप से छानबीन करने के साथी उनकी मरम्मत का कार्य किया। और पटरियों के बीच हो रही दिक्कतों को दूर किया। विभाग के एसएससी गुरविंदर सिंह ने बताया कि 135 नंबर जंक्शन पर नट बोल्ट के साथ ही पटरियों में कुछ प्रॉब्लम आ गई थी जिसकी सूचना मिलने पर वह लोग आए हैं और मरम्मत का कार्य कर रहे हैं जल्द ही परियों को दुरुस्त कर ट्रेनों के आवागमन की व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी।
2021-09-17
