अंतर जिलास्तरीय ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 की शुरुआत
कानपुर, दो दिवसीय शारदा विश्वविद्यालय आगरा के स्पोट्र्ट्स ग्राउंड में आयोजित हुई। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में पांच जिलों की टीम जिनमे आगरा, बांदा, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ ने प्रतिभाग लिया। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ द्वारा संचालित कानपुर अंध विद्यालय के दृष्टि दिव्यांग छात्रों ने टीम कानपुर की तरफ से भाग लिया। कानपुर की टीम ने लीग मैचो में आगरा को 15 रन से हराकर, बांदा की टीम को 29 रन से हराकर और गोरखपुर की टीम को तीन रन से हराकर जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह बना ली। 17/11/2025 को कानपुर और लखनऊ के बीच फाइनल मैच का प्रारंभ हुआ जिसमें कानपुर के कप्तान हरिओम शुक्ला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। कानपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 193 रन तीन विकेट के नुकसान पर विपक्षी टीम को टारगेट दिया। जिसमे मयंक कुशवाहा (B1) ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए और कप्तान हरिओम शुक्ला (B2) ने 31 गेंदों में 24 रन बनाए और धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए उप कप्तान गोकुल कुमार (B2) ने 53 गेंदों में 128 रन बनाकर अपनी टीम को जीत के मुकाम पर ले गए और दूसरी पारी में लखनऊ की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में 128 रन पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार कानपुर की टीम ने 65 रनों से लखनऊ को हरा कर धमाकेदार जीत हासिल की। मैन ऑफ़ द मैच और मैन ऑफ़ द सीरीज B2 कैटेगरी में गोकुल कुमार को प्राप्त हुआ और B1 कैटिगरी में मयंक कुशवाहा को प्राप्त हुआ । इस तीन दिवसीय मैच में कानपुर की टीम ने फाइनल मैच की ट्रॉफी अपने नाम की। कानपुर अंध विद्यालय के शिक्षक और टीम कोच सुनील कुमार शर्मा और उनके सहयोगी अजय गुप्ता को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अतिथियों ने बधाई दी । विजय प्राप्त कर टीम के वापस कानपुर आगमन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह ने बच्चों और कोच का शानदार स्वागत और अभिनंदन किया और भविष्य में संघ और विद्यालय के प्रति बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस टूर्नामेंट के द्वारा विद्यालय के विद्यार्थी जो की कानपुर टीम के सदस्य थे उनका राज्य स्तरीय नागेश ट्रॉफी में चयनित होने का सपना भी पूरा होता हुआ दिख रहा है।
