कानपुर

 

काहूकोठी ठाकुर स्वीट्स हाउस के सामने अपार्टमेंट में लागी भीषण आग

 

लाटूश रोड फायर अधिकारी कैलाश चंद्र और कर्नलगंज फायर अधिकारी प्रदीप शर्मा फायर ब्रिगेड गाड़ी मौके पर पहुंची

 

मौके पर पहुंचे सीएफओ दीपक शर्मा और थाना कलेक्टरगंज पुलिस मौके पर पहुँची।

 

एंकर:—कानपुर कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के काहूकोठी में एक अपार्टमेंट में बने होटल के प्रथम तल में अचानक भीषण आग लग गई। आग ठाकुर स्वीट्स के ठीक सामने बने अपार्टमेंट में बने होटल में लगी आग जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुँचीं, साथ ही एसीपी कलेक्टरगंज और सीएफओ दीपक शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे। संकरी गली की वजह से दमकल कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा…लेकिन फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

 

वीओ:—कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के काहूकोठी में ठाकुर स्वीट्स के सामने बने अपार्टमेंट में बने होटल के प्रथम तल में आग लगने की सूचना पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुँचीं… लेकिन संकरी सड़क होने के चलते दमकल कर्मियों को अपार्टमेंट में बने होटल तक पहुँचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी दौरान एसीपी कलेक्टरगंज और सीएफओ दीपक शर्मा भी मौके पर पहुँचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की। दमकल टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। सौभाग्य से इस दुर्घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। सीएफओ के मुताबिक आग बुझा दी गई है, और जांच के बाद होटल पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंचते ही हमारी टीम ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। सड़क काफी संकरी थी, जिसकी वजह से वाहनों को पहुंचने में परेशानी हुई…लेकिन आग पूरी तरह बुझा दी गई है। कोई जनहानि नहीं हुई है। वही फायर कर्मियों ने होटल के ऊपरी हिस्से में रह रहे परिवार के 12 से 15 लोगों का रेस्क्यू कर बाहर निकला और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर संबंधित होटल पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *