दिनांक 19 नवंबर 2025
*इंडिया टुडे मैगजीन द्वारा सपा संस्थापक धरतीपुत्र श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी का आपत्तिजनक पोस्टर जारी करने के विरोध में समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर इंडिया टुडे मैगजीन मालिकों का घेरा डालो आंदोलन चलाकर महानगर में इंडिया टुडे मैगजीन को बिकने नहीं देगी*
*अगर 72 घंटे में माफी इंडिया टुडे ने नहीं मांगी तो उनकी मैगजीन के साथ चैनलों का भी सपा बहिष्कार करेंगी*
*हाजी फजल महमूद*
कानपुर बुधवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के प्रमुख नेताओं की बैठक महानगर सपा अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में 3:00 बजे इंडिया टुडे द्वारा धरतीपुत्र श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी का आपत्तिजनक पोस्टर छापने के विरोध में सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में आरंभ हुई
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि इंडिया टुडे मैगजीन ने सपा संस्थापक धरतीपुत्र श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी का आपत्तिजनक पोस्टर छाप कर जारी करने के विरोध में समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर इंडिया टुडे मैगजीन के विरोध में इंडिया टुडे के मालिकों का घेरा डालो आंदोलन चलाकर इंडिया टुडे मैगजीन को महानगर में किसी भी स्तर पर बिकने नहीं देगी तथा अखबार विक्रेता मैगजीनो को ग्राहकों के यहां पहुंचाने का बहिष्कार करेंगे
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि अगर 72 घंटे में इंडिया टुडे ने माफ़ी न मांगी तो सपा कार्यकर्ता मैगजीन के साथ साथ चैनलों का भी बहिष्कार करेगी तथा इंडिया टुडे मैगजीन की होली भी जलाई जाएगी।।
बैठक मे महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह,रजत मिश्रा,शादाब आलम,आकाश यादव,ओम यादव,काशिफ आदि लोग मौजूद रहे।।
