*मीडिया अपडेट-थाना पनकी प्रकरण*

आज दिनांक 20.11.2025 को प्रातः लगभग 8:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि थाना पनकी क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया साइट-2 स्थित एक तेल फैक्ट्री में चार कर्मियों की मृत्यु हो गई है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि कर्मियों द्वारा बंद कमरे में कोयला जलाने के कारण ऑक्सीजन की कमी से उनकी मौत हुई है।
*संयुक्त पुलिस आयुक्त* *(कानून एवं व्यवस्था) श्री आशुतोष कुमार* महोदय द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर निरीक्षण किया गया तथा अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। घटना स्थल को सुरक्षित कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *