कानपुर

 

पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल द्वारा थाना पनकी क्षेत्र अन्तर्गत हुई घटना के सम्बन्ध में किया गया निरीक्षण

 

थाना पनकी क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया साइट-2 स्थित एक ऑयल सीड मील में कार्य चल रहा था। वहां कुल 07 कर्मचारी मौजूद थे, जिनमें से तीन बाहर चले गए थे और रात में चार युवकों ने खाना खाने के बाद कमरे के अंदर कोयला जलाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कमरे में किसी प्रकार का वेंटिलेशन नहीं था। कोयला जलने से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस उत्पन्न हुई,जिसे चारों युवक धीरे-धीरे बिना महसूस किए इनहेल करते रहे और उसी दौरान सो गए। सुबह जब उनके साथी दरवाजा खुलवाने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजा खुलवाने पर देखा गया कि चारों युवक मृत अवस्था में पाए गए।

घटना की फॉरेन्सिक जांच पूरी कर ली गई है। आगे आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही फैक्ट्री मालिकों से अनुरोध किया गया है कि मृतक कर्मचारियों के परिवारजनों को यथासंभव आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इस सम्बन्ध में पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल महोदय द्वारा घटनास्थल पर दी गई बाइट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *