*पुलिस उपायुक्त पूर्वी द्वारा थाना चकेरी का वार्षिक निरीक्षण…*
आज दिनांक 20.11.2025 को श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा थाना चकेरी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार एवं महिला हेल्प डेस्क सहित समस्त व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।निरीक्षण के उपरांत थानाध्यक्ष एवं समस्त स्टाफ को निम्नलिखित निर्देश प्रदान किए:
* थाने में आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील व व्यावसायिक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।
* अभिलेखों (रोजनामचा, विवेचना रजिस्टर, मालखाना आदि) का सुव्यवस्थित संधारण किया जाए।
* लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध रूप से निष्पादित किया जाए।
* महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय एवं संवेदनशील रूप से संचालित किया जाए।
* थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश।
* वांछित अपराधियों एवं एनबीडब्ल्यू की तामीली में तेजी लाने के निर्देश।
* शस्त्रागार एवं हवालात का नियमित निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं स्थलों की नियमित चेकिंग तथा विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए जिससे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनी रहे।
