*नवाबगंज अन्तर्गत वायरल वीडियो प्रकरण…*
कानपुर नगर
सोशल मीडिया पर माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसका संज्ञान लिया गया है। स्पष्ट किया जाता है कि यह वीडियो वर्ष 2023 का है। इस सम्बन्ध में थाना नवाबगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत होकर विधिक कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है।
अत: अनुरोध है कि ऐसे पुराने वीडियो को दोबारा प्रसारित कर भ्रम न फैलाएं यह उचित नहीं है। पुन: प्रसारण की स्थिति में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा सकती है।
