*भारतीय जनता पार्टी, कानपुर उत्तर जिला
मतदाता सघन पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई अहम बैठक*
भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिला कार्यालय, नवीन मार्केट में आज मतदाता सघन पुनरीक्षण अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल भी बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे आगामी चुनाव की दृष्टि से प्रत्येक बूथ पर नियमित रूप से सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि “मतदाता सूची में एक भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए बूथ स्तर पर निरंतर प्रवास और समीक्षा अत्यंत आवश्यक है।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट निर्देश दिए कि भाजपा संगठन से जुड़े सभी वरिष्ठ नेता, जो जिले में निवास करते हैं, वे नियमित रूप से अपने-अपने निर्धारित बूथों पर प्रवास कर वहाँ की स्थिति का प्रत्यक्ष आकलन करें तथा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करें।
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर उन सभी मतदाताओं को चिन्हित करें, जिनका नाम मतदाता सूची में होना चाहिए। सभी चिन्हित मतदाताओं का एस.आई.आर. (SIR) फॉर्म बीएलओ के माध्यम से अनिवार्य रूप से भरवाया जाए, ताकि किसी भी पात्र नागरिक का नाम सूची से वंचित न रह जाए। विशेष रूप से अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों से संपर्क कर के उनके वोट बनवाए नगर में कुछ इतनी बड़ी बहुमंजिला इमारतें है जिसमें एक बूथ के बराबर के मतदाता निवास करते है।अनिल दीक्षित ने सीसामऊ और आर्यनगर विधानसभा पर विशेष रूप से फोकस करने का निर्देश दिया
क्षेत्रीय मंत्री व कानपुर उत्तर जिले के प्रवासी सुनील तिवारीने आगे निर्देशित किया कि सभी मंडलों में प्रतिदिन की बूथवार रिपोर्ट तैयार की जाए तथा उसे समयबद्ध रूप से क्षेत्रीय कार्यालय में उपलब्ध कराया जाए। रिपोर्ट के आधार पर अभियान की निगरानी सुदृढ़ की जाएगी।।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक शक्ति केंद्र पर वरिष्ठ नेताओं की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि समन्वय, मार्गदर्शन और निरीक्षण व्यवस्थित तरीके से हो सके। इससे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को जमीन पर गति और मजबूती मिलेगी।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया दो सौ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की टीम को एस आई आर अभियान पर नजर रखने के लिए लगाया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से उमेश निगम अवधेश सोनकर,आनंद मिश्रा,अभिनव दीक्षित,संतोष शुक्ला, जन्मेजय सिंह प्रमोद त्रिपाठी धीरज बाल्मीकि,विनय पटेल..…रंजीता पाठक सत्यम गुप्ता सतेंद्र पांडेय जितेंद्र विश्वकर्मा,मुकेश भाटिया पूनम कपूर दीपक सिंह नवाब सिंह दीपू ठाकुर सुनील जायसवाल देवनाथ मिश्रा शुभम दीक्षित चंचल भदौरिया, रमा शंकर अग्रहरि भानु प्रताप राम अवतार सेंगर सहित् सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सहित प्रमुख पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
