विषय :- राष्ट्रीय स्तर सरस मेलो में प्रतिभागिता से स्वयं सहायता समूहों को मिलेगे नये

 

अवसर ।

 

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत जनपद के विकास खण्ड कल्यानपुर के उज्जवल स्वयं सहायता समूह के द्वारा प्रगति मैदान, दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सरस मेले में प्रतिभाग किया गया। दिनांक 14 नवम्बर से 27 नवम्बर तक आयोजित हुए इस मेले में समूह द्वारा प्रदर्शित पटचित्र साडियों आगंतुकों एवं खरीदारों द्वारा विशेष सराहना प्राप्त करते हुए अच्छी बिक्री भी दर्ज की गयी। सरस मेले समूह द्वारा सिल्क साडी, जामदानी सूट, जामदानी साडी एवं दुपट्टा के कुल 1990 पीस रू0 20 लाख के उत्पाद स्टॉल में लगाये गये है जिसमें अभी तक रू0 3.5 लाख के उत्पादों का बिक्रय हो चुका है।

 

मेले में भागीदारी से स्वयं सहायता समूह का राष्ट्रीय स्तर का बाजार प्लेटफॉर्म, उत्पादों के प्रभावी विपणन का अवसर, आय में वृद्धि तथा महत्वपूर्ण एक्सपोजर प्राप्त हुआ। इससे समूहों को बाजार की मांग, पैकजिंग और ग्राहक अपेक्षाओं की बेहतर समझ विकासित हुयी।

 

मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा अवगत कराया गया की स्वयं सहायता समूहों को निरन्तर सहयोग और बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न सरस मेलो में अन्य स्वयं सहायता समूहों की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराया जा रहा है एवं जल्द ही जनपद एवं मण्डल स्तर पर भव्य सरस मेला आयोजित कराया जाना भी अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *