,आज दिनांक 21/11/2025 को थाना अरौल मिशन शक्ति/एंटीरोमियो टीम द्वारा #मिशन शक्ति फेज 5 के तहत मिशन शक्ति टीम/एंटीरोमियो टीम थाना अरौल कानपुर नगर द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना क्षेत्र के कस्बा अरौल में महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन के विषय में हेल्पलाइन नंबर 1090 ,1076, 1098, 112, 181 आदि नंबरों की जानकारी दी गई तथा UPCOP ऐप से प्राप्त होने वाली जन सुविधाओं एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम आदि) एवं महिला सशक्तिकरण अभियान व राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे *सामूहिक विवाह योजना* , *प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना*, *निराश्रित महिला पेंशन योजना* एवं *कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम*, *घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम* के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी, साथ ही मिशन शक्ति टीम द्वारा अरौल रेलवे स्टेशन पर मौजूद युवा वर्ग के लोगों को साइबर अपराध के सम्बन्ध में जागरूक किया गया तथा साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने हेतु बताया गया। *साथ की स्कूली छात्र/छात्राओं के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्राइवेसी हेतु टू स्टेप वेरिफिकेशन की प्रक्रिया बताई गई।
🔒 WhatsApp को सुरक्षित रखने के लिए 2-Step Verification ऑन रखें
सभी नागरिकों को जागरूक किया जाता है कि WhatsApp अकाउंट को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने हेतु 2-Step Verification (दो-स्तरीय सत्यापन) अवश्य सक्षम करें।
यह सुविधा आपके WhatsApp को अनधिकृत एक्सेस से सुरक्षित रखती है।
📌 2-Step Verification ऑन करने की पूरी प्रक्रिया (FULL STEPS)
1️⃣ WhatsApp खोलें।
2️⃣ ऊपर दाएँ कोने में तीन डॉट (⋮) पर क्लिक करें।
3️⃣ Settings (सेटिंग्स) पर जाएँ।
4️⃣ Account (अकाउंट) विकल्प चुनें।
5️⃣ Two-step verification (दो-स्तरीय सत्यापन) पर क्लिक करें।
6️⃣ Enable (सक्रिय करें) पर टैप करें।
7️⃣ अब अपना 6-digit PIN (6 अंकों का पिन) सेट करें।
8️⃣ �
