न्यायालय के आदेश पर एनबीडब्लू अभियुक्त को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

 

 

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रा और यात्रियों की सुरक्षा के चलते पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा के लगातार मॉनिटरिंग वाले निर्देशन के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक कानपुर नगर दुष्यंत कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षक में रेल में हो रही चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराध और अपराधियों को नियंत्रण में रख वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 20 नवंबर 2025 की रात 10:30 जीआरपी पुलिसबल ने मुकदमा संख्या 23053/ 21 अपराध संख्या 125/21 धारा 380/411 इन धाराओं पर अभियुक्त पर मुकदमा पंजीकृत है जिस पर माननीय न्यायालय के अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन 5 कानपुर नगर से प्राप्त एनबीब्ल्यू के एक वारंटी अभियुक्त अब्दुल अलीम पुत्र इरशाद का निवास संजय नगर , जाजमऊ थाना , चकेरी कानपुर नगर है लगभग उम्र 23 वर्ष की मिली सटीक सूचना पर ओम नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक जीआरपी ने त्वरित एक टीम का गठन कर उस अभियुक्त को पकड़ने के लिए रवाना हुए जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ने बताया पिछले कई हफ्तों से एनबीडब्लू के अभियुक्त अब्दुल अलीम को पकड़ने के लिए कई बार दबिश दी गई लेकिन वह हाथ ना आया सूचना पर अभियुक्त को घर के पास से आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया जिस पर विधिक कार्यवाही कर न्यायालय मैं पेश किया ।

 

गिरफ्तार करने वाली टीम :

 

ओम नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल , उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव , उप निरीक्षक मोहित कुमार , हेड कांस्टेबल शिव सिंह , हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार यादव , हेड कांस्टेबल सोहेल खान , कांस्टेबल नितेश मिश्रा , हेड कांस्टेबल हरपाल यादव , हेड कांस्टेबल चंद्रेश सिंह , कांस्टेबल रमेश सोनकर , कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह , कांस्टेबल बलवंत चौधरी , कांस्टेबल आनंद कुमार , उप निरीक्षक राधा मोहन , हेड कांस्टेबल शिव प्रकाश , सर्विलांस सेल कार्यालय अनुभाग प्रयागराज , आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *