*थाना समाधान दिवस पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा फरियादियों की समस्याओं का किया गया निस्तारण*

आज दिनांक 22.11.2025 को *पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी* द्वारा *थाना सचेडी* में आयोजित *थाना समाधान दिवस* के अवसर पर जनसुनवाई की गई। इस दौरान उन्होंने उपस्थित *फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना* तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

उन्होंने प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को न्यायोचित, पारदर्शी एवं त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। महोदय द्वारा अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समाधान गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से किया जाए ताकि आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *