
दिनांक 22 नवंबर 2025
*संघर्ष का दूसरा नाम श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव था*
*गरीबों मजदूरों शोषित पीड़ितों किसानों के मसीहा थे श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव*
*श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी कहते थे कि मै समाजवादी पार्टी कभी बूढ़ा नहीं होने दूगा*
*आगामी 2027 के चुनाव में माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य*
*हाजी फजल महमूद*
कानपुर शनिवार
समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी की 85वीं जयंती के अवसर पर आज सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय साथ नवीन मार्केट में विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा अपराह्न 3:00 बजे आरंभ हुई
विचार गोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया
विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा में महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर सर्वप्रथम श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि संघर्ष का दूसरा नाम श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव था इटावा जिले के एक छोटे गांव सैफई में गरीब किसान परिवार में जन्म लिया था जीवन की शुरुआत में शिक्षक की भूमिका निभाई इसके बाद संघर्ष करते हुए पहली बार जसवंत नगर विधानसभा से विधायक बने लगातार संघर्ष जारी रहने के उपरांत तीन बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री का पद संभाला इसके बाद संघर्ष करते हुए केंद्र सरकार में देश के रक्षा मंत्री भी बने श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव कहते थे मैं समाजवादी पार्टी को कभी बूढा नहीं होने दूंगा छात्रों नौजवानों की तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए अपने मुख्यमंत्री काल में मुक्त शिक्षा बेरोजगारी भत्ता जैसी कल्याणकारी योजनाएं लागू कर उत्तर प्रदेश में छात्रों नौजवानों को फायदा पहुंचा है और उनके मसीहा बने
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी एक प्रखर वक्ता थे उनकी रग रग में समाजवाद रचा बसा था श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी चाहते थे कि समाज में सबसे नीचे पायदान पर खडे व्यक्ति को समाज में बराबर का स्थान मिले शोषित पीड़ितों छात्रों नौजवानों और अल्पसंख्यकों किसानों मजदूरों के मसीहा थे गरीबों मजदूरों के दर्द को वह बखूबी समझते थे और एहसास भी करते थे
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि आज श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर हम सभी लोग यह संकल्प लेते हैं कि आगामी 2027 के चुनाव में पीडीए महानायक पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का पुनः दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है हम सभी लोग एस आई आर मे अपने बूथों पर जाकर मतदाता सूची मे सरकारी बी एल ओ के साथ मिलकर अपना नाम और अपने आसपास के लोगों का नाम जरुर चेक कर ले आप लोग यह बात जरूर याद रखना कि हमें पीडीए का एक-एक बोट कटने से बचाना है तथा नए मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची में शामिल करना है
सबसे पहले सुबह 11:00 बजे साईकिल वितरण उसके बाद अंध विधालय मे बच्चो को फल व स्वेटर वितरण कार्यक्रम के अंत मे नवीन मार्केट मे मिष्ठान वितरण किया गया।।
विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा में महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह,विधायक अमिताभ बाजपेई,विधायक हाजी मोहम्मद हसन रूमी,विधायक श्रीमती नसीम सोलंकी,पूर्व विधायक हाजी इरफान सोलंकी,प्रदेश सचिव के के शुक्ल,पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा,राष्ट्रीय प्रवक्ता नीतेंद्र सिंह,समाजसेवी सचिन तांगडी, नीलम रोमिला सिंह,राष्ट्रीय सचिव फैसल महमूद,आनंद शुक्ला,महेंद्र सिंह बड़े ठाकुर,सत्यनारायण गहरवार,फखरे आलम अंसारी,हाजी एहसान खान,नंदलाल जायसवाल,रजत मिश्रा,अंबर त्रिवेदी,विनय गुप्ता,अर्पित त्रिवेदी,दीपक खोटे,शादाब आलम के के मिश्रा,शिवकुमार वाल्मीकि, जमालुद्दीन जुनैदी,रमेश यादव,राजेश कश्यप,मुमताज मंसूरी,वरुण जायसवाल जस्वेंद्र प्रताप निषाद, राजेंद्र जयसवाल,राजू पहलवान अंसारी,हेमंत गुप्ता,हाजी यूनुस बदरे,गुड्डू यादव,रितेश सोनकर,शरद पांडे,अमित मिश्रा,उदय द्विवेदी,विकास मिश्रा,इशरत इराकी ,दीपा यादव,धीरेंद्र उमराव,अजय श्रीवास्तव,अजय शर्मा,कीर्ति अग्निहोत्री,महिमा शर्मा,माही सिंह,विनय मिश्रा,प्रवीण मिश्रा,विनोद यादव,राजेंद्र गौड़,अमित चौरसिया,महताब आलम,मोहत्सिम हलीम पप्पी,कार्तिक कुमार,वसीम रजा,रामू वर्मा मुकुल वर्मा,अमरजीत यादव, नीरज गुप्ता,तुषार श्रीवास्तव,आयुष त्रिपाठी,आलोक यादव,आदित्य सिंह मोहम्मद गौरी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।।
