ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत जीआरपी ने गुमशुदा को परिवार के किया सुपुर्द

 

मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को परिवार के किया हवाले

 

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा के लगातार मॉनिटरिंग व निर्देशन के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक कानपुर दुष्यंत कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में भूले—भटके व्यक्ति व गुमशुदा बच्चों के लिए चलाए गए अभियान ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत आज प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में 22 नवंबर 2025 को ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत भ्रमण व चेकिंग जीआरपी टीम द्वारा सेंट्रल रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया , सभी प्लेटफ़ॉर्म ,यात्री प्रतीक्षालय सिटी साइड मंदिर के निकट एक व्यक्ति बैठा दिखाई दिया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम उसने कृष्णा चौबे पुत्र स्वर्गीय राम सिहासन चौबे निवासी उलहो थाना , बड्डी जिला रोहतास , राज्य बिहार उम्र लगभग 30 वर्ष बताया इसके संबंध में थाना में गुमशुदा व्यक्ति से पूछताछ और तलाशी लेने पर गुमशुदा के पिता सुरेंद्र चौबे पुत्र श्री राम सिहासन चौबे और उनके परिवार जनों का दूरभाष नंबर प्राप्त कर उनसे बात करी और उनको सूचना दी की उनका पुत्र कृष्ण चौबे को कानपुर सेंट्रल के जीआरपी थाने के कार्यालय में बैठाला गया है तब परिवारजनों ने बताया कि मेरे पुत्र कृष्ण चौबे को मानसिक रूप से जो विकृत है वह कई दिनों से लापता है जिसकी सूचना उन्होंने संबंधित थाने को दे दी है प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने परिवारजनों को जीआरपी थाने बुलाया और पुष्टि करने के बाद उनके पुत्र कृष्ण चौबे को उनके हवाले कर दिया जिस पर परिवार जनों ने जीआरपी थाने की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया और अपने पुत्र को लेकर घर के लिए रवाना हो गए ।

 

बरामदगी करने वाली टीम :

 

ओम नारायण सिंह रबारी निरीक्षक जीआरपी , कानपुर सेंट्रल , उपनिरीक्षक विनोद यादव , उपनिरीक्षक शशिकांत सरोज , उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ला, हेड कांस्टेबल शिव सिंह ,हेड कांस्टेबल हरपाल यादव , हेड कांस्टेबल नीलेश कुमार , हेड कांस्टेबल राजकुमार , कांस्टेबल सत्यम सिंह , कांस्टेबल बलवंत चौधरी , कांस्टेबल दीपक यादव , कांस्टेबल जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *