यातायात माह पर विशेष अभियान: *डीसीपी ट्रैफिक* के निर्देश पर सख़्त कार्रवाई और जागरूकता कार्यक्रम जारी

 

*पुलिस उपायुक्त यातायात रविंद्र कुमार* के निर्देशन में शहरभर में यातायात माह के तहत जागरूकता और प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। टीआई मनोज कुमार सिंह की अगुवाई में गंगा बैराज पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें ब्लैक फिल्म हटाने, प्रेशर हॉर्न निकालने और दोपहिया पर तीन सवारी मिलने पर चालान की कार्रवाई की गई।

 

इसी क्रम में *3 UP AIR SQN NCC*, कानपुर छावनी परिसर में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित हुआ। टीएसआई सतेंद्र पाल सिंह, जागरूकता टीम और एयरफोर्स स्टाफ ने बच्चों को राजवीर योजना, यातायात नियमों तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सुरक्षित यात्रा के उपाय बताए।

 

शहर में पनचक्की चौराहा सहित कई स्थानों पर पंपलेट बांटकर ऑटो, ई-रिक्शा चालकों और राहगीरों को जागरूक किया गया।

 

*राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी प्रवर्तन तेज*

*एनएच-34 पर 8 स्थानों* पर बैरियर लगाकर ड्यूटी तैनात की गई है। हर 20 किलोमीटर पर इंटरसेप्टर मोबाइल गाड़ी तैनात की गई, जिसके तहत 22 नवंबर को 55 वाहन (ट्रक, बस, चारपहिया/दोपहिया) ओवरस्पीड में पकड़े गए।

एनएच-19 पर 50 वाहनों का चालान किया गया।

21 नवंबर को कुल 4423 वाहनों पर कार्रवाई हुई।

 

*सड़क सुरक्षा के मुख्य संदेश*

1,गलत दिशा में वाहन न चलाएं

2,हेलमेट/सीट बेल्ट अनिवार्य

3,गति सीमा का पालन करें

4,ओवरटेक दाईं ओर से

5,यातायात संकेतों का पालन

6,शराब पीकर वाहन न चलाएं

 

*डीसीपी ट्रैफिक* ने नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील की है।

📞 ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340

📞 ट्रैफिक हेल्पलाइन: 9305104387

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *