आज 23 नवंबर
*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की चावल के चूड़े,काले तिल व कमल गट्टे से बनाए गए चित्र का लोकार्पण।*
आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में चावल के चूड़े,चावल के माड़ की लेई व काले तिल और कमल गट्टे से कार्यकर्ताओं द्वारा बनाए गए चित्र का प्रदेश महामंत्री संगठन श्री धरम पाल सिंह ने लोकार्पण किया,।
इस अवसर पर धरम पाल सिंह ने कहा मोदी जी का व्यक्तित्व अदम्य साहस दूरदृष्टी और अथक परिश्रम का प्रतीक है ,चावल के चूड़े और काले तिल से बनाई गई मोदी जी की आकृति ने हम सबका मन मोह लिया ,यह हमारे कार्यकर्ताओं की सृजनात्मकता और निष्ठा का अदभुत उद्धरण है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने आकृति बनाने वाले कार्यकर्ताओं का परिचय महामंत्री संगठन श्री धरम पाल सिंह से कराया
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद रमेश अवस्थी,अभिनव दीक्षित,शिवांग मिश्रा,रोहित साहू,जन्मेजय सिंह,आकाश शुक्ला सुनीता गौड़ उपस्थित थी
यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने दी
