*घायल को इंसानियत दिखाएँ—कैमरा नहीं…*

 

कानपुर नगर

आज दिनांक 23.11.2025 को दोपहर करीब 15:30 बजे थाना बिधनु क्षेत्र के माधव बाग गाँव के पास एक बाइक व डंपर के बीच सड़क दुर्घटना हो गई।

उसी समय पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार जी घाटमपुर की ओर जा रहे थे।

 

मौके पर देखा गया कि सैकड़ों लोग वीडियो और फोटो बनाने में व्यस्त थे, पर कोई भी घायल की मदद के लिए आगे नहीं आ रहा था।

 

लेकिन…

मानवता का परिचय देते हुए DCP Traffic ने स्वयं मौके पर रुककर—

घायल की स्थिति की जांच की, उसका मनोबल बढ़ाया और अपने एस्कॉर्ट वाहन से तुरंत अस्पताल पहुँचा कर उपचार शुरू करवाया।

 

घायल अब सुरक्षित है और इलाज जारी है।

 

ऐसी हर स्थिति में वीडियो बनाने के बजाय मदद करना हम नागरिकों की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *