कानपुर के शास्त्री नगर निवासी अरुण कुमार त्रिपाठी ने अपने छोटे पुत्र आदित्य कुमार त्रिपाठी व उसकी पत्नी अर्चना त्रिपाठी के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि दोनों लोग आए दिन घर में कब्जा करने के मकसद से मारपीट लड़ाई झगड़ा करते हैं इतना ही नहीं बड़े बेटे अमित कुमार त्रिपाठी उनकी पत्नी रानी त्रिपाठी पुत्री आशी त्रिपाठी को भी परेशान करती हैं। बुजुर्ग पीड़ित अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड हैं इसीलिए आए दिन पैसे की मांग करते हैं और मारपीट करते हैं इतना ही नहीं आदित्य कुमार व अर्चना त्रिपाठी ने उनके ऊपर झूठे मुकदमे भी लगवा दिए हैं, घर में कैमरे लगे थे उसको भी इन लोगों ने तोड़ दिए हैं। बुजुर्ग ने बताया कि काकादेव थाने में कई बार शिकायत करी है और बड़े अधिकारी के पास भी गए हैं लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं की जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *