आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले को गुरु तेग बहादुर जी की स्मृति चिन्ह भेंट की

 

 

 

कानपुर। सोमवार को केशव भवन में गुरुद्वारा बाबा नामदेव समिति, सिख पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी व बाबा सुंदर सिंह ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले को गुरु तेग बहादुर की स्मृति चिन्ह तलवार भेंट की।गुरु ने उन्हें धर्म की रक्षा का वचन दिया और औरंगजेब की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध डटकर मुकाबला किया। औरंगजेब के आदेश पर उनको यातनाएं दी गईं, धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया गया। इसके बावजूद वह अपने मार्ग से डिगे नहीं। वर्ष 1675 में उन्होंने धर्म, मानवता और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। इस दौरान उन्होंने गुरु साहिब के बलिदानों को याद किया। इस मौके पर सरदार नीतू सिंह,अमरजीत सिंह पम्मी, पिंकी बग्गा, राजेंद्र सिंह काके, हरपाल आदि रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *