गुरु श्री तेग बहादुर सिंह की प्रेरणा का संकल्प पेंशनर्स ने अधिकारों की रक्षा के लिए बलिदान तक देने को तैयार
कानपुर नगर ,आज सिखों के नौवें गुरु श्री तेग बहादुर सिंह महराज के 350वें शहीदी पर्व के अवसर पर सेवा निवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन राजीव वाटिका, मोतीझील के मुख्य व्दार पर एसोसिएशन के अध्यक्ष बी एल गुलाबिया की अध्यक्षता में प्रारम्भ हुआ, कार्यक्रम में साहस,शौर्य, और बलिदान के प्रतीक गुरु तेग बहादुर सिंह जी ने मुगल शासक औरंगजेब के अत्याचार को सह रहे कश्मीरी पंडितों ने गुरू तेग बहादुर सिंह की शरण ली थी गुरु महाराज ने उन्हें धर्म की रक्षा का वचन दिया और औरंगजेब की दमन कारी नीतियों के विरुद्ध डटकर मुकाबला किया तथा अपने मार्ग पर अडिग रहे ऐसे महान गुरु के बलिदान के अवसर पंथ दादरी मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एंव मीडिया प्रभारी सरदार रूमित सिंह सागरी ने सभी पेंशनर्स के मानवता की रक्षा न्याय व अपने अधिकारों के प्रति सजग रहकर गुरु तेग बहादुर सिंह के प्रेरणा स्त्रोत बनकर अपनी मांगों को लेकर आगामी 29नवम्बर को आयोजित कैन्डिल मार्च निकालकर को संघर्ष अपने अधिकारों की प्राप्ति तक गुरु महाराज की भांति अडिग रहे चाहे आपकों बलिदान भी देना पड़े तो तैयार रहेंगे का संकल्प दिलाया, पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बी एल गुलाबिया ने गुरू तेग बहादुर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए सदैव संघर्ष के लिए तैयार रहने का संकल्प लिया, कार्यक्रम में मुख्य रूप बी एल गुलाबिया ,विधायक अमिताभ बाजपेई
सुनील सुमन, आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट, चन्द्र हास सिंह चौहान एडवोकेट, बेनी सिंह सचान, रविन्द्र कुमार मधुर, ताराचंद, दुर्गा प्रसाद अनुरागी,मोहम्मद असलम,प्रेमनारायण वर्मा, राजेश खन्ना,सरदार इन्द्र जीत सिंह गिल, मंन्जू भारती, स्नेह लता लाल आदि थे!
