राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन

 

सुरेन्द्र सिंह गौर नौवी बार व आर पी मौर्य चौथी बार मंत्री निर्वाचित,

 

आठवाँ वेतन आयोग के गठन व पुरानी पेंशन बहाली की माँग प्रमुखता से उठाई गई

 

 

 

कानपुर,आज एन यू एच एम सभागार सी एम ओ कार्यालय कानपुर में राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव मुख्य अतिथि एसीएमओ डॉ.महेश कुमार व मुख्य चुनाव अधिकारी राजा भरत अवस्थी अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की देख रेख में आयोजित हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिषद के अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने कहा कि सरकार आठवाँ वेतन आयोग का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करे,साथ ही पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करे। अधिवेशन को डॉ. संजय कुमार ने भी सम्बोधित किया।संघ का चुनाव संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के मंडल अध्यक्ष इं.ए एन द्विवेदी,परिषद के मंडलीय मन्त्री अजय द्विवेदी,जिला मंत्री इंजीनियर कोमल सिंह,उन्नाव के परिषद के जिलामंत्री रमेश उपाध्याय ने कराया। चुनाव में अध्यक्ष पद पर नौवी बार सुरेन्द्र सिंह गौर, मंत्री पद पर आर पी मौर्य,उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार सोनी,संयुक्त मंत्री गुलाब कुमार,कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार कनौजिया,संप्रेक्षक कृष्ण लाल कुरील निर्वाचित हुए ।निर्वाचित पदाधिकारियों को राजा भरत अवस्थी ने शपथ ग्रहण कराई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *