इंदिरा नगर के बुद्धा पार्क में भारतीय संविधान दिवस एवं बहुजन मेला का आयोजन
News 01,photo no.1597,1534
कानपुर, आज दिनांक 26 नवम्बर, 2025 बुधवार स्थान कल्यानपुर, इंदिरा नगर के बुद्धा पार्क में भारतीय संविधान दिवस एवं बहुजन मेला का आयोजन कानपुर नगर की सभी अम्बेडकरवादी, मानववादी, सामाजिक संगठनों द्वारा किया गया जिसमें कानपुर नगर की विभिन्न क्षेत्रों से रैली के माध्यम से कारे, मोटर साइकिलें व अन्य वाहनों से प्रातःकाल से ही कार्यक्रम स्थल पर आना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे कार्यक्रम आरम्भ हुआ वैसे-वैसे लोगों का ताता बढ़ता गया। मंच पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने भारतीय संविधान में समता, समाजवाद, धर्म निरपेक्ष, स्वतंत्रता व सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय पर आधारित संविधान पर प्रकाश डाला। सभी विषयों पर आये विद्वानों ने विस्तारपूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थाओं द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर आये हुये सभी लोगों के लिये जलं पान की व्यवस्था की। एक ओर सभी के लिये भीम भोज की भी सुचारू व्यवस्था रही। कार्यक्रम के आकर्षण का केन्द्र संविधान की प्रस्तावना की शपथ पूरे सम्पूर्ण मैदान में उपस्थित सभी छोटे-बड़े बच्चों, बूढ़े जवान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक शपथ ग्रहण की। वहीं मौजूद सभी गणमान्य जनों ने एकमत होकर सभी धर्मों के धर्म ग्रन्थों से ऊपर रख सविचान द्वारा प्राप्त अधिकारों को जीवन में अनुश्रवण करने की प्रतिज्ञा ली।प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक भरपूर भीड उपस्थित रही। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में करीब तीन हजार लोगों की सख्या थी। वहाँ से लौटाते हुए लोगों के हाथों में संविधान की उद्देशिका-संविधान,बाबा साहेब की किताबें व चित्र हाथों में ले जाते दिखाई दिये। कार्यक्रम के दौरान पैंथर धनीराम बौद्ध, मनीषा पैंथर, हरविंदर सिंह लाड़, पूर्व एसीपी राजाराम चौधरी, साजिद सर पादरी जितेंद्र सिंह चंदन निषाद हरिओम खन्ना संतोष पैंथर शैलेंद्र रानी दिवाकर, पूर्व विधायक सतीश निगम राहुल गौतम, इंजीनियर कोमल सिंह राजेश कुमार गौड़, प्रेम शंकर राव, डा. महादेव आदि लोग रहे।
