*एस आई आर अभियान को लेकर जिला अध्यक्ष भाजपा ने सघन संपर्क अभियान चलाया।*

आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले के अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कल्याणपुर विधानसभा व आर्यनगर विधानसभा में गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर घर घर कुंडी खड़का कर लोगों को इस अभियान के द्वारा मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने मतदाताओं से अपील की एस आई आर अभियान का उद्देश्य त्रुटिरहित मतदाता सूची द्वारा निष्पक्ष चुनाव हो और एक स्वस्थ सुदृढ़ लोकतंत्र की स्थापना हो।जिला अध्यक्ष सुबह से ही कार्यकर्ताओं के साथ बी एल ए 2 के साथ घरों पर दस्तक दे कर लोगों के मतदाता प्रपत्र भर कर बी एल ओ के पास जमा करने के लिए निवेदन किया।जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने देश में अब देश के निवासी ही रहेंगे रोहिंग्यो,बांग्लादेशियों,घुसपैठियों को मतदाता सूची और देश से बाहर जाना होगा ।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कल्याणपुर विधानसभा के बूथ नंबर 275,284,285,संतलाल का हाता के बूथ नंबर 236,से 38 तक गोविंद नगर विधानसभा के 31,से लेकर 35 तक आर्यनगर विधानसभा के 239 से लेकर 242 तक और 251 से 253 में घर घर संपर्क किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जन्मेजय सिंह,पार्षद नीरज बाजपेई,पार्षद पवन गुप्ता, रमा शंकर अग्रहरि,अजय राय अश्वनी गौतम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *