कानपुर में होने वाले अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार सम्मेलन को लेकर आज कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में हिंदी प्राचारीणी समिति ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस की। इस सम्मेलन में देशभर से बड़े साहित्यकार और विद्वान हिस्सा लेंगे। मुख्य अतिथि होंगे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
कानपुर के हिंदी भवन में 30 नवंबर को आयोजित होने जा रहे अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार सम्मेलन एवं अलंकरण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए हिंदी प्राचारीणी समिति ने कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में प्रेस वार्ता की।
नरेश चंद्र त्रिपाठी, अध्यक्ष “हमारा उद्देश्य भारतीय भाषाओं के संरक्षण और साहित्यिक परंपरा को मजबूत करना है…”
समिति के अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सम्मेलन में देश के कई राज्यों से प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक, अध्यापक और समाजसेवी शामिल होंगे। समारोह के मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद रमेश अवस्थी करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि होंगे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान।
सम्मेलन में कवि समागम, साहित्यिक विमर्श और अभिनंदन समारोह का आयोजन होगा। इसके साथ ही देशभर के वरिष्ठ साहित्यकारों को अलकरण सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।
समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि यह सम्मेलन भारतीय भाषाओं के बीच संवाद बढ़ाने और सांस्कृतिक परंपरा को सहेजने में अहम भूमिका निभाएगा।
साहित्य और संस्कृति को नई ऊर्जा देने वाले इस सम्मेलन का कानपुर में बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। 30 नवंबर को हिंदी भवन में देश के दिग्गज साहित्यकारों का एक बड़ा संगम देखने को मिलेगा।
