#कानपुर नगर
*वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*
कानपुर। शहर के काजी मौलाना मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्रीय उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2024 को बढ़ाने का अनुरोध किया है।
उन्होंने पत्र में कहा कि लोगों की जागरूकता की कमी, तकनीकी बाधाओं और कई राज्यों में चल रहे विशेष गहन सर्वेक्षण (एसआईआर) के कारण देश भर की 10% से भी कम वक्फ संपत्तियां अब तक पोर्टल पर पंजीकृत हो सकी हैं। उनका तर्क है कि दोनों जरूरी कार्य एक साथ करना संभव नहीं है।
इसके मद्देनजर, उन्होंने पंजीकरण की अंतिम तिथि में कम से कम छह महीने की बढ़ोतरी करने का आग्रह किया है, ताकि सभी वक्फ संपत्तियों को सही ढंग से पंजीकृत किया जा सके। उन्होंने इसे महज एक औपचारिकता नहीं, बल्कि धार्मिक और सामाजिक सुरक्षा का मुद्दा बताया है।
