*डीसीपी पश्चिम द्वारा थाना पनकी का वार्षिक निरीक्षण*

 

आज दिनांक 26.11.2025 को *पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी* द्वारा थाना पनकी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील बिंदुओं पर सतर्क निगरानी एवं सक्रिय पेट्रोलिंग के निर्देश प्रदान किए।

 

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति सहित समस्त व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। सभी अभिलेखों, महत्वपूर्ण रजिस्टरों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को विस्तारपूर्वक चेक किया गया।

 

*निरीक्षण उपरांत पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा थानाध्यक्ष एवं समस्त स्टाफ को निम्न निर्देश प्रदान किए गए:*

 

➡️थाने में आने वाले फरियादियों के साथ *संवेदनशील, शालीन व्यवहार* सुनिश्चित किया जाए।

 

➡️अभिलेखों (*रोजनामचा, विवेचना रजिस्टर, मालखाना आदि*) का सुव्यवस्थित संधारण किया जाए।

 

➡️लंबित विवेचनाओं को *समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण* रूप से निष्पादित किया जाए।

 

➡️महिला हेल्प डेस्क को *सक्रिय, संवेदनशील एवं प्रभावी* ढंग से संचालित किया जाए।

 

➡️थाना परिसर में *साफ-सफाई, अनुशासन एवं व्यवस्था* बनाए रखने के निर्देश।

 

➡️“*वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा एनबीडब्ल्यू* की तामीली को गति प्रदान करने के निर्देश दिए।

 

➡️ *शस्त्रागार एवं हवालात* का नियत अंतराल पर निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों के पालन को सुनिश्चित किया जाए।

 

➡️ *संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं स्थलों की नियमित चेकिंग, तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा* बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *