*राखी मंडी स्थित प्लास्टिक कारखाने में लगी भीषण आग, दर्जनों फायर टेंडर जुटे, कोई जनहानि नहीं हुई*
कानपुर। शहर के राखी मंडी इलाके में स्थित एक प्लास्टिक कारखाने में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। घटना की सूचना सुबह 4:32 बजे मिनी कंट्रोल रूम को मिली।
आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। लाटूश और पनकी के अग्निशमन अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। इस दौरान कैलाश चंद्र और मोहम्मद शमीम भी मौके पर मौजूद रहे।
आग पर काबू पाने के लिए एक दर्जन से अधिक फायर टेंडरों को तैनात किया गया। इसमें लाटूश, कार्नलगंज, पनकी और फजलगंज की टीमों के अलावा जाजमऊ और बिठूर से भी मदद ली गई।
घटना थाना रायपुरवा अंतर्गत आती है और पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। शुक्र है कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है।
