संविधान दिवस में बाबा साहब के चित्र पर का पुष्पांजलि अर्पित की

 

 

 

आज ऑल इंडिया असंगठित् कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया के नेतृत्व में कैंप कार्यालय सहकारनगर मसवानपुर में संविधान दिवस में बाबा साहब के चित्र पर का पुष्पांजलि अर्पित की मर्तोलिया ने कहा कि जिस प्रकार से बाबा साहब जी संविधान के निर्माता बने ,और इस प्रकार से देश को एक सर्वोच्च स्थान दिया ! आज संविधान खतरे में हैं हम सब मिलकर बाबा साहब के सपनो को साकार करना होगा ! यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्यामदेव सिंह ने कहा कि भारत के संविधान से छेड़छाड़ किया जा रहा है! वर्तमान की सरकारे बाबा साहब के संविधान को नहीं मानते है !वर्तमान में तो भाजपा का संविधान चल रहा है! दलितों,पिछड़ों का हक छीना जा रहा है! हम यूनियन के लोग बर्दाश नहीं करेंगे ,सभी के अधिकारों को न्याय दिलाते रहेंगे !कार्यक्रम में -विजय मर्तोलिया,श्यामदेव सिंह,नरेन्द्र चंचल कुशवाहा,डाक्टर आर.ए.गौतम,हरि राम कटियार,मनोज वर्मा, उदय शंकर शुक्ला,आरती देवी,हैप्पी ,महेश वर्मा,आदि लोग थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *