
दिनांक 28:11:2025
*राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी का भोगनीपुर जाते समय गंगापुल जाजमऊ मे महानगर पदाधिकारीओ द्वारा भव्य स्वागत*
*एस आई आर पर सभी कार्यकर्ता गण मेहनत से काम करे और बी एल ओ के पास फार्म जमा कराने मे पूरा सहयोग करे सरकार बी एल ओ पर मानसिक दबाव डालकर उत्पीड़न कर रही*
*सपा गम्भीरता से लेकर इसकी निंदा करती*
*माननीय अखिलेश यादव जी*
कानपुर शुक्रवार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी आज दिन मे 01:30 बजे लखनऊ से भोगनीपुर जाते समय जाजमऊ गंगापुल पर सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व मे महानगर के पदाधिकारीओ,कार्यकताओ,बी एल ए,बूथ प्रभारियो द्वारा भव्य स्वागत किया गया उक्त अवसर पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश जी ने संबोधन करते हुए कहा कि सभी कार्यकतागण विशेष गहन पुनरीक्षण ( एस आई आर ) पर मेहनत से कार्य करे और बी एल ओ के पास फार्म भरकर जमा कराए और फार्म जमा करने मे पूरा सहयोग करे। कोई मतदाता फार्म भरने से छूटने न पाये
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संबोधन मे कहा कि सरकार बी एल ओ पर मानसिक दबाव डाल कर उत्पीड़न कर रही जिससे बी एल ओ परेशान है लेकिन बी एल ओ का फार्म जमा करने मे सहयोग करे सपा बी एल ओ पर हो रहे अन्याय पर गंभीर चिंतित है इसके बाद भोगनीपुर प्रस्थान किया राष्ट्रीय अध्यक्ष आपने साथ महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद को साथ ले गए। ।
स्वागत करने वालो मे महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह,नंदलाल जयसवाल,आंनद शुक्ला,शबाब अबरार,इशरत इराकी,शादाब आलम,दीपक खोटे,अनूप यादव,अरमान खान,अजय श्रीवास्तव,नीरज गुप्ता,तुषार श्रीवास्तव,निहाल यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।।
