गम्भीर रूप से घायल किशोर को हैलट अस्पताल लेकर पहुॅची महापौर
आज दिनांक 28.11.2025 दिन शुक्रवार को महापौर प्रमिला पाण्डेय के प्रतिदिन के जनता दर्शन कार्यक्रम में एक महिला रोते हुए पहुॅची और अवगत कराया कि मैं ग्वालटोली की रहने वाली हूॅ दिनांक 26.11.2025 को मेरा पुत्र कृष्णा दुर्घटना में अत्यधिक घायल हो गया, जिसका इलाज तिलक नगर स्थित कनिष्क हॉस्पिटल में भर्ती है, जिसके इलाज में लगभग 50 हजार खर्च हो चुके है, किन्तु इलाज मे अत्यधिक खर्च उठा पाना सम्भव नहीं हो रहा है। मा0 महापौर जी ने महिला की गरीबी को देखते हुए स्वयं कनिष्क हॉस्पिटल पहुॅची और मरीज को वहॉ से रू0 40 हजार की छूट कराते हुए डिस्चार्ज कराकर तत्काल हैलट अस्पताल पहुॅची और गणेश शंकर विद्यार्थी चिकित्सा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ0 संजय काला से वार्ता की और लाला लाजपत राय हॉस्पिटल/हैलट में इलाज की समुचित व्यवस्था कराये जाने हेतु निर्देशित किया। प्राचार्य डा0 संजय काला ने कहा कि मरीज को समुचित इलाज की सुवधिा उपलब्ध करायी जायेगी और जल्द ही मरीज स्वस्थ होगा।
