दिनांक: 29 नवम्बर 2025

 

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा द्वारा आज दिनांक 29 नवंबर 2025 दिन शनिवार को सायं 4: 30 बजे कानपुर के पूर्व सांसद एवं मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल जी के निधन पर एक शोक सभा आयोजन आईएमए के सेमिनार हाल में किया गया।

 

आईएमए कानपुर की ओर से हम स्वर्गीय माननीय मंत्री जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं।

 

कोयला मंत्री रहते हुए उन्होंने IMA के विकास कार्यों में विशेष सहयोग किया। आईएमए चैरिटेबल ब्लड सेंटर के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान समाज हित में सदैव स्मरणीय रहेगा। इसके साथ ही IMA को एक एम्बुलेंस प्रदान कर उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सक्षम बनाने में अहम भूमिका निभाई।

 

वे IMA के लिए हमेशा तत्पर रहते थे- जब भी किसी कार्य के लिए सहायता की आवश्यकता होती थी, वे निस्संकोच आगे बढ़कर सहयोग करते थे।

उनकी सरलता, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण को IMA Kanpur सदैव सम्मान के साथ याद रखेगा।

 

हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

 

इस शोक सभा की अध्यक्षता आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ अनुराग मेहरोत्रा ने की तथा कार्यक्रम का संचालन आईएमए कानपुर की संयुक्त सचिव डॉ गुलासगुफ्ता ने किया।

 

इस अवसर पर डॉ संतोष कुमार, डॉ आर एन चौरसिया , डॉ एस के मिश्रा , डॉ वी सी रस्तोगी, डॉ ए सी अग्रवाल, डॉ रीता मित्तल , डॉ नंदिनी रस्तोगी सभी पूर्व अध्यक्ष, डॉ दीपक श्रीवास्तव वैज्ञानिक सचिव, डॉ गौरव मिश्रा संपत्ति सचिव, डॉ रीता कुमार , डॉ सुनील कुमार आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

 

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

 

 

डॉ. अनुराग मेहरोत्रा डॉ शालिनी मोहन

अध्यक्ष, आई.एम.ए. कानपुर सचिव, आई.एम.ए. कानपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *