
आज 29 नवंबर
*गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में भाजपा ने अपने सक्रिय सदस्यों को सड़कों पर उतरा।*
आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले के जिला पदाधिकारियों और मंडल प्रभारियों की एक अति महत्वपूर्ण बैठक एस आई आर अभियान को लेकर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कानपुर उत्तर जिले के करीब 1750 सक्रिय सदस्यों को कल से अपने अपने बूथ पर उतारने का निर्णय लिया उन्होंने कहा हम एक राजनैतिक दल के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता है आज से करीब 22 वर्ष पूर्व 2003 में एस आई आर हुआ था उसके बाद अब ये अवसर आया है और अगला अवसर शायद 20 वर्षों बाद आए ।अगर हम आम जनमानस को वास्तविक मतदाता को इस अभियान में मतदाता न बनाए पाए तो हमारा सामाजिक कार्यकर्ता होने का क्या मतलब है हमको जनता को जागरूक कर उसको गणना प्रपत्र जमा करने के लिए प्रेरित करना होगा ।इसके लिए कल से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य जो कि हर गली हर मुहल्ले में है वो घर घर जायेंगे और लोगों को गणना प्रपत्र जमा करने का आग्रह करेंगे उन्होंने कहा ये 4 दिसंबर से पहले का अंतिम रविवार है कल युद्ध स्तर पर जिले के पदाधिकारी और मंडल प्रभारी अपने बूथ के साथ साथ 3 अन्य बूथों में घर घर कुंडी खड़का के लोगो के फ्रॉम जमा कराएंगे।मंडल के पदाधिकारियों को दो दो बूथों को जिम्मेदारी दी गई है इसके अतिरिक्त हमारा एक एक सक्रिय सदस्य कल सड़कों पर उतर कर एक एक घर जाएगा ।इसके अतिरिक्त हर पोलिंग स्टेशन के बाहर हेल्प डेस्क लगेगी जहां मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता प्रदान की जाएगी,बहुमंजिला इमारतों के बाहर भी कैंप लगाकर वहां के निवासियों के गणना प्रपत्र जमा कराए। जायेंगे कल प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के मन की बात सुनने के बाद भाजपा का एक एक कार्यकर्ता घर घर जाएगा और जनता से आग्रह कर उनके फॉर्म जमा कराएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से, अवधेश सोनकर, जितेंद्र विश्वकर्मा,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा अभिनव दीक्षित,शिवांग मिश्रा जन्मेजय सिंह,रंजीता पाठक,आनंद मिश्रा,पूनम कपूर सरोज सिंह, सीमा एमबीए सतेंद्र पांडेय,धीरज बाल्मीकि अनुपम मिश्रा विनय सिंह पटेल दीपक सिंह नवाब सिंह,रोहित साहू,प्रमोद विश्वकर्मा,सत्यम गुप्ता,ऋचा सक्सेना,पारस मदान,सुनील जायसवाल,चंद्रमणि चौबे,देवनाथ मिश्रा अमित बॉथम,विधि राजपाल, हेमू शुक्ला जीतू कश्यप,आदि उपस्थित रहे।
