12 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ सामूहिक विवाह का आयोजन

 

कानपुर, समाज में जहां दहेज को लेकर न जाने कितने घरों की बेटियां घर पर बैठी हुई है इसी समाज में अखिल भारतीय बारी संघ शाखा ने बारी समाज सामूहिक विवाह का आयोजन 30 नवंबर गोकुल धर्मशाला सरसैया घाट में आयोजित किया गया जिसमें सभी जोड़ों को घर गृहस्ती की आवश्यक वस्तुएं दी गई एवं भोजन का आयोजन परिवारों के लिए किया गया! कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार रावत ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है सभी वर वधू अपने परिवार के साथ उपस्थित हुए विवाह होने के बाद सभी के परिवारों ने पर्वतों को आशीर्वाद दिया! उपहार के तौर पर कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार रावत ने उपस्थित जोड़ों को एलइईडी टीवी भेट की। कार्यक्रम में अध्यक्ष उमेश चंद्र रावत महामंत्री दिलीप शर्मा माधव राज चौहान मंत्री कृष्ण कुमार रावत कोषाध्यक्ष मुन्ना प्रसाद अजय वर्मा दुर्गा प्रसाद वर्मा कृष्ण चंद्र रावत पुत्ती लाल बारीवाल दीपक रावत मीरा रावत श्याम अलका रावत विष्णु रावत प्रमोद कुमार रावत शशि नाथ रावत आदि लोग रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *