आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र में प्रीति सिंन्हा (जिला कार्यक्रम अधिकारी कानपुर नगर) सहायक निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में माइक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया
आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र में प्रीति सिंन्हा (जिला कार्यक्रम अधिकारी कानपुर नगर) सहायक निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में माइक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। महिला पुरुष युवा मतदाता दिव्यांगजन एवं वृद्धजन मतदाताओं से अपील की गई कि वह अपने क्षेत्रीय बूथ लेवल ऑफिसर को फॉर्म अति शीघ्र प्राप्त करवाये सभी मतदाता अंतिम दिन का इंतजार ना करें एवं जिन मतदाताओं को अभी के फॉर्म प्राप्त नहीं हुए हैं वह सभी मतदाता अपने मतदान स्थल पर पहुंच कर अपने बूथ लेवल ऑफिसर की जानकारी प्राप्त करें।
जिला प्रशासन द्वारा आपकी सुविधा के लिए आपके ही मतदान स्थल पर अतिरिक्त टीम लगाकर आपके आवेदन पत्रों को जमा करने का कार्य एवं ऑनलाइन फीडिंग करने का कार्य कराया जा रहा है। सभी मतदाता इसका लाभ उठाये। सभी मतदाता अपना फार्म जमा कर शासन और प्रशासन को सहयोग प्रदान करें ।
सभी सम्मानित क्षेत्रीय पार्षद, कोटेदार एवं सम्मानित प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भी अपील की गई कि वह अपने क्षेत्र के मतदाताओं को एस आई आर का फॉर्म समय से फॉर्म जमा करने हेतु प्रेरित करें।जिससे शत प्रतिशत पात्र मतदाताओं का एस आई आर फॉर्म ऑनलाइन दर्ज किया जा सके और आपको मतदान करने का अधिकार प्राप्त हो।
पुनः मतदाताओं से हमारी अपील की गई कि कोई भी मतदाता अंतिम तिथि का इंतजार ना करें वह मैं अति शीघ्र अपना एस आई आर फार्म जमा करें। माइक से क्षेत्र में जागरूक का अभियान में प्रमुख रूप से प्रीति सिंन्हा जिला कार्यक्रम अधिकारी कानपुर नगर नीना अवस्थी पूर्व पार्षद, अविरल कुमार बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंजू रानी कुशवाहा,आशा पाल,नासिर अली आईसीडीएस विभाग, अमर कुमार सुपरवाइजर (बूथ लेवल अधिकारी) संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर इत्यादि द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया।
