कानपुर नगर | दिनांक 27 नवम्बर 2025

 

अभिसूचना के आधार पर सहायक आयुक्त (खाद्य), कानपुर नगर द्वारा गठित टीम ने आज घाटमपुर क्षेत्र में मूसानगर रोड, जगतपुर स्थित लीला डेयरी चिलिंग सेंटर पर अचानक छापेमारी कर परिसर का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान डेयरी परिसर में दूध के अतिरिक्त ट्राई सोडियम साइट्रेट, नॉन-डेयरी बेस्ड बेवरेज व्हाइटनर तथा स्किम्ड मिल्क पाउडर बड़ी मात्रा में संग्रहित पाया गया। मौके पर टीम द्वारा दूध के दो नमूनों सहित कुल पाँच नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।

 

*छापेमारी में बरामद*

 

98 किलोग्राम ट्राई सोडियम साइट्रेट

 

250 पैकेट स्किम्ड मिल्क पाउडर

 

25 पैकेट नॉन-डेयरी बेस्ड व्हाइटनर

 

 

उपरोक्त सामग्री को सीज करते हुए खाद्य कारोबार कर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में दे दिया गया।

 

दूध में गंभीर मिलावट की आशंका पाए जाने पर मौके पर मौजूद कुल 7000 लीटर दूध की बिक्री को निरोधित/जब्त करते हुए उसका नमूना त्वरित जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया।

प्रयोगशाला से जांच में असुरक्षित पाये जाने पर आज दिनांक 30.11.25 को 7000 लीटर दूध नष्ट कराया गया।

सभी प्राथमिक साक्ष्यों और मिलावट की आशंका के आधार पर संबंधित खाद्य कारोबार कर्ता के विरुद्ध थाना घाटमपुर में सुसंगत धाराओं में एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *